आचार्यकुलम के अनंत ने इंडिया जीनियस चैलेंज में देश में हासिल की 97वीं रैंक

WhatsApp Channel Join Now
आचार्यकुलम के अनंत ने इंडिया जीनियस चैलेंज में देश में हासिल की 97वीं रैंक


हरिद्वार, 27 नवंबर (हि.स.)। आचार्यकुलम के 15 वर्षीय छात्र अनंत योगेश ने इंडिया जीनियस चैलेंज में देशभर में 97वीं रैंक हासिल कर शीर्ष 100 प्रतिभाशाली छात्रों में स्थान बनाया है। प्रतियोगिता में देश के 2578 शहरों और 6027 स्कूलों के 64,837 विद्यार्थियों ने भाग लिया था।

आचार्यकुलम के छात्रा की इस उपलब्धि पर स्वामी रामदेव ने कहा कि आचार्यकुलम विश्व का विशिष्ट शिक्षण संस्थान है, जहां विद्यार्थियों की उपलब्धियां सभी को विस्मित कर देती हैं। आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि शीर्ष 100 में स्थान बनाना संस्थान की उत्कृष्टता का प्रतीक है। आचार्यकुलम की उपाध्यक्षा डॉ. ऋतंभरा शास्त्री और प्राचार्या स्वाति मुंशी ने भी छात्र को शुभाशीष दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784351 Articles

Share this story