नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार


हरिद्वार, 31 अक्टूबर (हि.स.)। कलियर क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने की धमकी देने के मामले में फरार चल रहे आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित को मैनुअल पुलिसिंग के जरिए कलियर क्षेत्र से दबोचा। मामले में विधिक कार्रवाईकर उसका चालान कर दिया है।

पुलिस के मुताबिक, 26 अक्टूबर को पीड़िता की मां ने थाने में शिकायत देकर आरोप लगाया था कि आरोपित ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और घटना का वीडियो वायरल करने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर थाना कलियर में मुकदमा दर्ज किया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी। पुलिस टीम ने तलाश के बाद आरोपित को कलियर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपित की पहचान दानिश (25) पुत्र मेहरबान, निवासी मुकर्रबपुर, कोतवाली पिरान कलियर, हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध मुकदमे में अन्य संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी कर उसका चालान कर दिया है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

769943 Articles

Share this story