शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपित टिहरी से गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपित टिहरी से गिरफ्तार


हरिद्वार, 22 अक्टूबर (हि.स.)। शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे वांछित आरोपित को हरिद्वार नगर कोतवाली पुलिस ने टिहरी के हिंडोलाखाल से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था।

पुलिस के मुताबिक, 23 अगस्त को कोतवाली नगर हरिद्वार में आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में आरोपित दीपक सैनी (20) पुत्र सतपाल सैनी निवासी आलेपुर उमरी दवास, थाना कीरतपुर, जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश) वांछित चल रहा था। पुलिस ने आरोपित को हिंडोलाखाल, टिहरी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपित गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। मामले में पुलिस ने विधिक कार्रवाई कर उसका चालान कर दिया है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

764795 Articles

Share this story