शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपित गाजियाबाद से गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपित गाजियाबाद से गिरफ्तार


हरिद्वार, 05 नवंबर (हि.स.)। युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और शादी की बात कहने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में फरार चल रहे आरोपित को ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, युवती की शिकायत पर 10 सितंबर को कोतवाली ज्वालापुर में आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। युवती ने आरोप लगाया था कि आरोपित ने उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। जब उसने आरोपित से शादी करने की बात कही तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई।

मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने 4 और 5 नवंबर की मध्यरात्रि गाजियाबाद में दबिश देकर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि विधिक कार्यवाही करते हुए आरोपित का चालान कर दिया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान मुकुल शर्मा पुत्र योगेंद्र शर्मा निवासी अमर कॉलोनी, मेन मार्केट, सुभाष नगर, ज्वालापुर, हरिद्वार के रूप में हुई है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

772914 Articles

Share this story