फाउंड्री गेट के पास नील गाय से टकराई रैपिडो बाइक, चालक गंभीर घायल

WhatsApp Channel Join Now
फाउंड्री गेट के पास नील गाय से टकराई रैपिडो बाइक, चालक गंभीर घायल


हरिद्वार, 23 जुलाई (हि.स.)। बीएचईएल स्थित फाउंड्री गेट के पास बुधवार देर रात एक सड़क हादसे में रैपिडो बाइक चालक घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब अचानक सड़क पर आई नील गाय से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।

जानकारी के अनुसार, देर रात फाउंड्री गेट से हरिद्वार की ओर आ रहे रैपिडो चालक जगत सिंह पुत्र मोहन सिंह की बाइक अचानक सामने आई नीलगाय से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि चालक सड़क पर गिरकर घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही यातायात पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायल को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि विशेषकर रात्रि के समय वन क्षेत्र और सुनसान मार्गों पर वाहन चलाते समय अतिरिक्त सतर्कता बरतें। निर्धारित गति सीमा का पालन करें और सड़क पर अचानक आने वाले जंगली जानवरों से बचाव के लिए सावधानी रखें।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story