बाइक सवार को टक्कर मारकर पलटी कार, चालक फरार

WhatsApp Channel Join Now
बाइक सवार को टक्कर मारकर पलटी कार, चालक फरार


हरिद्वार, 30 अक्टूबर (हि.स.)। हरिद्वार रोड पर मोहम्मदपुर कुन्हारी गांव के पास तेज रफ्तार वैगनआर कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद भागने की कोशिश में कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इसके बाद चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। आरोपी चालक पर शराब के नशे में वाहन चलाने का आरोप है। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात सुल्तानपुर निवासी अजय पुत्र रमेश बाइक से जा रहा था। इसी दौरान मोहम्मदपुर कुन्हारी के पास तेज रफ्तार वैगनआर कार ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अजय सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

आरोप है कि हादसे के बाद कार चालक ने घायल की मदद करने के बजाय मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन कुछ ही दूरी पर कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इसके बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया। चालक की पहचान लक्सर क्षेत्र के बहालपुरी निवासी प्रदीप पुत्र बुध सिंह के रूप में बताई गई है।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अजय को हरिद्वार चिकित्सालय पहुंचाया। युवक की नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। सुल्तानपुर चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिली थी। दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

769216 Articles

Share this story