आकाश एजुकेशन ने ‘इनविक्टस इंजीनियरिंग 2.0’ कार्यक्रम किया लॉन्च

WhatsApp Channel Join Now
आकाश एजुकेशन ने ‘इनविक्टस इंजीनियरिंग 2.0’ कार्यक्रम किया लॉन्च


देहरादून, 02 नवंबर (हि.स.)। आकाश एजुकेशन सर्विसेज लिमिटेड ने जेईई मेन, जेईई एडवांस्ड और राज्य स्तरीय इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए सोमवार को ‘आकाश इनविक्टस इंजीनियरिंग 2.0’ कार्यक्रम लॉन्च किया। इस नए अकादमिक सिस्टम में पढ़ाई, अध्ययन सामग्री, परीक्षा और विद्यार्थियों की प्रगति के आकलन के लिए एकीकृत व्यवस्था विकसित की गई है।

आकाश इंस्टीट्यूट के राजपुर रोड स्थित चिरोंवाली कार्यालय में आकाश एजुकेशन सर्विसेज लिमिटेड के क्षेत्रीय निदेशक धनंजय कुमार मिश्रा ने सोमवार को पत्रकारों को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम छह प्रमुख स्तंभों पर आधारित है। इनमें परिणाम-केंद्रित अकादमिक योजना,अनुभवी शिक्षकों की टीम, शोध आधारित अध्ययन सामग्री,नियमित परीक्षा और उसका विश्लेषण,विद्यार्थियों की प्रगति का आकलन तथा कक्षा के बाहर मार्गदर्शन और मेंटरशिप शामिल हैं।

नई व्यवस्था के तहत विद्यार्थियों को प्रत्येक परीक्षा के बाद उनकी तैयारी, मजबूत पक्षों और कमजोरियों का विश्लेषण उपलब्ध कराया जाएगा। इसके आधार पर उन्हें सुधार के लिए जरूरी क्षेत्रों की जानकारी मिलेगी। कंपनी का कहना है कि विद्यार्थियों और अभिभावकों को भी उनकी शैक्षणिक प्रगति तथा निर्धारित लक्ष्य की स्थिति समझने में मदद मिलेगी।

कार्यक्रम के तहत कंपनी ने चार विशेष बैच-ऐस, अचीवर, एक्सेलेरेटर और एपेक्स भी पेश किए हैं। कंपनी के अनुसार, इन बैचों का उद्देश्य विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता और शैक्षणिक आकांक्षाओं के अनुरूप तैयारी का अवसर उपलब्ध कराना है। इसके अलावा जोसा काउंसलिंग, शंकाओं के समाधान और नियमित मार्गदर्शन की सुविधा भी इस व्यवस्था का हिस्सा होगी।

आकाश एजुकेशन सर्विसेज लिमिटेड के क्षेत्रीय निदेशक धनंजय कुमार मिश्रा ने कहा कि इनविक्टस इंजीनियरिंग 2.0 को संस्थान के अनुभवी शिक्षकों ने तैयार किया है। इसके लिए पाठ्यक्रम, पुस्तकों और परीक्षा प्रणाली में बदलाव किए गए हैं। उन्होंने दावा किया कि चुनिंदा केंद्रों पर इस कार्यक्रम के शुरुआती प्रयोग के बाद जेईई 2026 में अच्छे परिणाम मिले हैं।

धनंजय कुमार मिश्रा ने कहा कि अब इस व्यवस्था को देशभर में आकाश की सभी शाखाओं में लागू किया जाएगा। इसकी शुरुआत संस्थान में पहले से अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों से होगी और इसके बाद नए विद्यार्थियों को भी इसमें शामिल किया जाएगा। शाखाओं में विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए परिचय सत्र आयोजित किए जाएंगे।

कंपनी ने उम्मीद जताई कि नई व्यवस्था से विद्यार्थियों को जेईई एडवांस्ड,जेईई मेन,बिटसैट और राज्य स्तरीय इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिलेगी।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771321 Articles

Share this story