24वीं उत्तराखण्ड पुलिस वालीबॉल, सेपक टाकरा प्रतियोगिता का शुभारंभ

WhatsApp Channel Join Now
24वीं उत्तराखण्ड पुलिस वालीबॉल, सेपक टाकरा प्रतियोगिता का शुभारंभ


हरिद्वार, 09 अप्रैल (हि.स.)। गुरुवार को पुलिस लाइन रोशनाबाद में 24वीं उत्तराखण्ड प्रादेशिक अन्तर्जनपदीय, वाहिनी पुलिस वालीबॉल क्लस्टर (वालीबॉल, सेपक टाकरा) प्रतियोगिता-2026 की शुरुआत हुई। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि बने जिनका एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा बुके देकर स्वागत किया गया। खिलाड़ियों के शानदार मार्च के बाद मुख्य अतिथि द्वारा प्रतियोगिता के शुभारंभ की घोषणा की गई।

इस दौरान एसएसपी नवनीत सिंह ने खिलाड़ियों एवं टीम कोच की हौसला अफजाई करते हुए सभी खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन करने व विजेता बनने की शुभकामनाएं दी। प्रतियोगिता में कुल 14 टीम के 218 खिलाड़ी प्रतिभाग कर अपने कौशल का उदाहरण पेश करेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story