प्रो. रितेश को तीन वर्ष के शोध के लिए यूजीसी-आईआईएएस एसोसिएटशिप

WhatsApp Channel Join Now
प्रो. रितेश को तीन वर्ष के शोध के लिए यूजीसी-आईआईएएस एसोसिएटशिप


नैनीताल, 02 नवंबर (हि.स.)। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर स्थित इतिहास विभाग के प्रोफेसर एवं कुलसचिव रितेश शाह को इतिहास विषय में शोध कार्य के लिए शिमला स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडी में यूजीसी-आईआईएएस एसोसिएटशिप मिलने पर विभाग ने सोमवार को उनका स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया। बताया गया कि प्रो. शाह इस एसोसिएटशिप के तहत तीन वर्ष तक उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की जल संरक्षण प्रणालियों पर शोध करेंगे।

इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो. संजय कुमार टम्टा एवं विभागीय सदस्यों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में प्रो. सावित्री कैड़ा जंतवाल, प्रो. संजय घिल्डियाल, पर्यटन विभागाध्यक्ष प्रो. अशोक कुमार, डॉ. मनोज सिंह बाफिला, डॉ. भुवन चंद शर्मा, डॉ. पूरन अधिकारी, डॉ. हरदयाल जलाल, डॉ. शिवराज कपकोटी, डॉ. वीरेंद्र पाल, अनूप कुमार, डॉ. भुवन आर्य सहित इतिहास विभाग के शोधार्थी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771037 Articles

Share this story