तुंगनाथ धाम में संघ स्वयंसेवकों ने की सामूहिक प्रार्थना, हिमालय संरक्षण और विश्व कल्याण का लिया संकल्प

WhatsApp Channel Join Now
तुंगनाथ धाम में संघ स्वयंसेवकों ने की सामूहिक प्रार्थना, हिमालय संरक्षण और विश्व कल्याण का लिया संकल्प


तुंगनाथ धाम में संघ स्वयंसेवकों ने की सामूहिक प्रार्थना, हिमालय संरक्षण और विश्व कल्याण का लिया संकल्प


रुद्रप्रयाग, 10 नवंबर (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विश्व प्रसिद्ध तुंगनाथ महादेव मंदिर में स्वयंसेवकों ने सामूहिक प्रार्थना कर हिमालय की रक्षा, विश्व कल्याण, शांति और उत्तराखंड की सुख-समृद्धि की कामना की।

मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने से पूर्व आयोजित कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने भगवान भोलेनाथ के श्रीचरणों में शीश नवाकर प्रदेश के मंगलमय भविष्य के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं को हिमालय की प्राकृतिक धरोहर और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।

स्वयंसेवकों ने श्रद्धालुओं से धार्मिक यात्राओं के दौरान प्लास्टिक और अन्य कचरा इधर-उधर नहीं फेंकने तथा देवभूमि की स्वच्छता और पवित्रता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि हिमालय केवल धार्मिक आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि देश की अमूल्य प्राकृतिक धरोहर भी है। इसकी स्वच्छता, हरियाली और प्राकृतिक संतुलन बनाए रखना सभी का सामूहिक दायित्व है। धार्मिक आस्था के साथ प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना भी प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है।

श्रद्धालुओं ने स्वयंसेवकों की इस पहल की सराहना करते हुए पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

---------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774949 Articles

Share this story