नई टिहरी और कीर्तिनगर में तिरंगा बाइक रैली में उमड़ी भीड

WhatsApp Channel Join Now
नई टिहरी और कीर्तिनगर में तिरंगा बाइक रैली में उमड़ी भीड


नई टिहरी, 13 अगस्त (हि.स.)। प्रधानमंत्री पनरेंद्र मोदी के आह्वान और सीएम पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में संचालित हर घर तिरंगा अभियान के तहत नई टिहरी में भव्य तिरंगा बाइक व साइकिल रैली का आयोजन किया गया। वीरवार को रैली डाइजर से साईं चौक बौराड़ी तक निकाली गई। जिसमें छात्र-छात्राओं, युवाओं सहित स्थानीय नागरिकों ने हाथों में तिरंगा लेकर भाग लिया। पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत और एसडीएम सदर कमलेश मेहता ने रैली को रवाना किया।

उन्होंने 15 अगस्त को अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस के उत्सव में सहभागी बनने की अपील की। इस मौके पर युवा कल्याण अधिकारी रविंद्र फोनिया, तहसीलदार धीरज राणा, ममता भट्ट, जयेंद्र पंवार मौजूद थे। उधर, कीर्तिनगर में नगर पंचायत की ओर से आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा का विधायक विनोद कंडारी और नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. राकेश मोहन मैठाणी ने शुभारंभ किया। इस दौरान प्रतिभागियों ने देशभक्ति के नारे लगाए। विधायक कंडारी और भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत ने कहा कि तिरंगा यात्रा को लेकर देशभर में उत्साह का माहौल है। हर कोई इस जश्न में शामिल होकर राष्ट्र भक्ति का संदेश दे रहा है। इस मौके पर ईओ राजेन्द्र सजवाण, मंडल महामंत्री कुलदीप रावत मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Share this story