मसूरी गोलीकांड में शहीद हुए आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि

WhatsApp Channel Join Now
मसूरी गोलीकांड में शहीद हुए आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि


नई टिहरी, 02 सितंबर (हि.स.)। उत्तराखंड आंदोलन के दौरान मसूरी गोली कांड की बरसी पर नई टिहरी में शहीद आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड आंदोलन के दौरान जिस बर्बरता से पुलिस ने आंदोलनकारियों पर गोली चलाई उसका बखान करना मुश्किल है।

बुधवार को यहां गणेश चौक में उत्तराखंड राज्यांदोलनकारी मंच सहित स्थानीय नागरिकों ने मसूरी गोलीकांड के शहीदों का श्रद्धांजलि दी। वरिष्ठ पत्रकार व आंदोलनकारी महीपाल सिंह नेगी ने बताया कि 1 सितंबर 1994 को खटीमा में हुए गोलीकांड के विरोध और आक्रोश में अगले दिन 2 सितंबर 1994 को मसूरी में आंदोलनकारी प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शनकारी जुलूस के रूप में झूलाघर स्थित कार्यालय की ओर जा रहे थे। तभी वहां स्थिति बहुत ज्यादा बिगड़ गई।

इसके बाद पुलिस और पीएसी की ओर से की गई जबर्दस्त फायरिंग की गई जिसमें कई निहत्थे आंदोलनकारी मारे गए। उनमें टिहरी की दो आंदोलनकारी शहीद हंसा धनाई और शहीद बेलमती चौहान भी शामिल हैं। आज उन्हीं की बदौलत हमें नया राज्य मिला है।

हालांकि शहीदों की भावना के अनुरूप अभी तक राज्य आगे नहीं बढ़ पाया है। अभी और संघर्ष कर इस राज्य को बेहतरी पर लाना होगा। इस मौके पर कांग्रेस शहर अध्यक्ष कुलदीप पंवार, अनुसूया नौटियाल, नवीन सेमवाल, त्रिलोक चंद रमोला, मनोज शाह, याकूब सिद्दीकी शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Share this story