कैंची-रातीघाट के बीच पिकअप वाहन पर गिरा पेड़, जनहानि नहीं

WhatsApp Channel Join Now

नैनीताल, 16 मार्च (हि.स.)। अल्मोड़ा-भवाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कैंची और रातीघाट के बीच सोमवार को एक पिकअप वाहन पर अचानक एक पेड़ गिर गया। घटना में वाहन क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कमोली सुयालबाड़ी निवासी भूपाल सिंह रौतेला का पिकअप वाहन मार्ग से गुजर रहा था। इसी दौरान अचानक सड़क किनारे खड़ा पेड़ वाहन पर गिर गया, जिससे वाहन को नुकसान पहुंचा और उसमें रखा सामान भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम तथा जेसीबी मशीन को बुलाया गया। टीम ने सड़क पर गिरे पेड़ को काटकर मार्ग से हटाया और यातायात को सुचारु कराया।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Share this story