मुनिकीरेती गंगा नदी में रिवर राफ्टिंग कोर्स का प्रशिक्षण शुरू

WhatsApp Channel Join Now
मुनिकीरेती गंगा नदी में रिवर राफ्टिंग कोर्स का प्रशिक्षण शुरू


नई टिहरी, 13 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय स्कीइंग एवं पर्वतारोहण संस्थान (आईआईएसएम) गुलमर्ग की पहल पर मुनिकीरेती में रिवर राफ्टिंग कोर्स का संचालन शुरू किया गया है। विभिन्न राज्यों से आए 27 प्रतिभागियोें को संस्थान के विशेषज्ञ प्रशिक्षित करेंगे। मंगलवार को मुनिकीरेती गंगा नदी क्षेत्र कौडियाला में उत्तराखंड सहित देश के विभिन्न राज्यों जम्मू एवं कश्मीर, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब, कर्नाटक, महाराष्ट्र के 30 अभ्यर्थियों ने रिवर राफ्टिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन किया।

जिसमें से 27 प्रतिभागियों ने संस्थान में रिपोर्ट कर ली हैं कुल 6 महिला और 21 पुरुष प्रतिभागी इसमें शामिल हैं। प्रथम कोर्स बेसिक रिवर राफ्टिंग कोर्स होगा। जबकि द्वितीय कोर्स बेसिक एवं एडवांस रिवर राफ्टिंग कोर्स के रूप में संचालित किया जाएगा। गंगा नदी के तेज बहाव में बच्चों को तैराकी, खोज एवं बचाव, पेडलिंग, टीम वर्क, राफ्ट को उल्टा और सुलटा करना एवं प्राथमिक उपचार जैसी कई तरह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस अवसर पर संस्थान के प्रधानाचार्य कर्नल ईश्वर सिंह थापा ने कहा कि राफ्टिंग प्रशिक्षण एवं राफ्टिंग संचालन के दौरान सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

इस मौके पर मुख्य प्रशिक्षक प्रवीन सिंह रांगड़, मनोहर लाल केवट, मनीष रावत, मनीष राणा, अक्षय रावत, प्रियांशु आर्या मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760284 Articles

Share this story