समाजशास्त्र विभाग की तीन शोध छात्राओं ने उत्तीर्ण की यूजीसी-नेट परीक्षा
Sep 19, 2026, 17:38 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
नैनीताल, 19 सितंबर (हि.स.)। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर के समाजशास्त्र विभाग की तीन शोध छात्राओं मृणाल साह, अचला पनेरू और मेघा शर्मा ने यूजीसी-नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर विभाग का नाम रोशन किया है।
मृणाल और अचला प्रो. ज्योति जोशी के निर्देशन में, जबकि मेघा प्रो. अर्चना श्रीवास्तव के निर्देशन में शोध कार्य कर रही हैं। छात्राओं की सफलता पर विभागाध्यक्ष सहित समस्त प्राध्यापकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

