तीन अपराधी ‘गुंडा’ घोषित, डीएम ने किये छह माह के लिए जिला बदर

WhatsApp Channel Join Now
तीन अपराधी ‘गुंडा’ घोषित, डीएम ने किये छह माह के लिए जिला बदर


नैनीताल, 07 मई (हि.स.)। जनपद में आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने तीन व्यक्तियों को ‘गुंडा’ घोषित करते हुए छह माह के लिए जिला बदर करने के आदेश जारी किए हैं। यह कार्रवाई संबंधित व्यक्तियों के आपराधिक इतिहास एवं अभियोजन पक्ष द्वारा प्रस्तुत तथ्यों के आधार पर की गई है।

जिलाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार रामनगर थाना क्षेत्र के फौजी कॉलोनी पूछड़ी निवासी इमरान पुत्र वकील के विरुद्ध वर्ष 2021 से 2024 के बीच भारतीय दंड संहिता एवं भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में पांच अभियोग दर्ज हैं। वहीं मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के दुत्कानेधार निवासी नवीन सिंह पुत्र चंदन सिंह के विरुद्ध वर्ष 2016 से 2021 के बीच आबकारी अधिनियम के अंतर्गत तीन मामले दर्ज पाए गए।

इसके अतिरिक्त रामनगर थाना क्षेत्र के मिश्रा घाट छोई निवासी केवल सिंह पुत्र मक्खन सिंह के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2025 के बीच आबकारी अधिनियम में चार अभियोग पंजीकृत हैं। तीनों को अभियोजन पक्ष द्वारा उनके लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहने तथा उनसे जनशांति एवं कानून व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका जताये जाने पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने छह माह तक जनपद की सीमा से बाहर रहने के आदेश जारी किए हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Share this story