सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

WhatsApp Channel Join Now
सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन


पौड़ी गढ़वाल, 18 मई (हि.स.)। कांग्रेस ने सोमवार को वर्तमान सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार का पुतला फूंका।सोमवर को प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विनोद नेगी ने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता परेशान है।

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढोतरी से आम आदमी परेशान है। कहा कि नीट भर्ती परीक्षा लीक होने से छात्र-छात्राएं समस्याओं से जूझ रहे है। जिले में जंगली जानवरों के आतंक से मानव क्षति होना लगातार प्रदेश में जनभावनाओं के साथ खिलवाड़ हो रहा है।

उन्होंने जल्द ही समस्याओं के हल की मांग उठाई। इस मौके पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव सागर, एससी प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीकांत, सुंदर लाल मुयाल, राजेश भंडारी, अमन नयाल, प्रतीक बिष्ट, कमला नेगी, भरत रावत, यशोदा नेगी, तामेश्वर आर्य, अनिल कुमार, अनूप सिंह आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

Share this story