पीपलकोट के देवराड़ीखाल में शुरू हुआ चौथान प्रीमियर लीग

WhatsApp Channel Join Now
पीपलकोट के देवराड़ीखाल में शुरू हुआ चौथान प्रीमियर लीग


पौड़ी गढ़वाल, 29 नवंबर (हि.स.)।थलीसैंण ब्लाक के ग्राम पीपलकोट के देवराड़ीखाल मैदान में रविवार को चौथान प्रीमियर लीग समिति (सीपीएल) शुरू हो गया। प्रतियोगिता को लेकर क्षेत्र के युवाओं और क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजकों ने प्रतियोगिता को ऐतिहासिक बनाने के लिए विशेष तैयारियां की हैं। प्रतियोगिता में विजेता टीम को एक लाख रुपए नकद और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 50 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा।

प्रतियोगिता के आयोजन से क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता का उदघाटन मुकाबला चोपड़ाकोट व टीम इंडिया ग्योल के बीच खेला गया। इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता विजय रावत ने किया। कहा कि क्षेत्र की प्रतिभाओं को मौका देने के लिए समय समय पर समिति द्वारा ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। आगे भी इस तरह के आयोजन जारी रहेंगे।

इस मौके पर विशिष्ठ अतिथि बूंगीधार स्कूल के पूर्व प्रधानाचार्य देवीदत ढौंडियाल, दामोदर नेगी, प्रीतम बिष्ट, गब्बर सिंह बिष्ट, समिति के अध्यक्ष रघुवीर बिष्ट, सोनू बिष्ट, सुरेंद्र, सहित महिला मंगल दल ग्योल, ग्वाड़ीगाड़ की सदस्य शामिल रहे। समाजसेवी विजय रावत ने आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों और खेल प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रतियोगिता का हिस्सा बनने की अपील की है।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

785351 Articles

Share this story