बिना परमिट दौड़ रहा वाहन सीज

WhatsApp Channel Join Now
बिना परमिट दौड़ रहा वाहन सीज


पौड़ी गढ़वाल, 8 मई (हि.स.)। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ परिवहन विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। विभाग द्वारा हर दिन विभिन्न स्थानों में चेकिंग अभियान चलाते हुए वाहन चालकों को यातायात के नियमों का पाठ भी पढ़ाया जा रहा है।

गुरुवार को भी विभाग ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाते हुए स्कूली वाहनों की जांच की। आरटीओ (प्रवर्तन) अरविंद पांडेय के नेतृत्व में चले अभियान के दौरान पौड़ी बुआखाल पाबो मार्ग व सत्याखाल मार्ग पर चेकिंग के दौरान 35 से 40 वाहनों की जांच की गई। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर 6 वाहनों का चालान किया गया जबकि एक वाहन की फिटनेस नहीं होने पर वाहन को सीज किया गया। इस मौके पर आरटीओ (प्रवर्तन) अरविंद पांडेय, दीपक नौटियाल, मुख्तार, सूरज सिंह आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

Share this story