सड़क निर्माण संबंधित विभाग गड्ढ़ा मुक्त सड़कों की सूची उपलब्ध कराएं

WhatsApp Channel Join Now
सड़क निर्माण संबंधित विभाग गड्ढ़ा मुक्त सड़कों की सूची उपलब्ध कराएं


नई टिहरी, 22 अक्टूबर (हि.स.)। प्रभारी डीएम व सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने विभागों को सड़कों का भौतिक सत्यापन कराने और शेष कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। वीरवार को विकास भवन में हुई बैठक में प्रभारी डीएम वरूणा ने कहा कि लोनिवि, राष्ट्रीय राजमार्ग, पीएमजीएसवाई और ग्रामीण निर्माण विभाग सहित अन्य सभी संबंधित विभाग अपने-अपने खंड में गड्ढा मुक्त की गई सड़कों की सूची संबंधित एसडीएम को शीघ्र उपलब्ध कराएं।

सूची मिलने के बाद सभी एसडीएम अपने क्षेत्रांतर्गत सड़कों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए यह सुनिश्चित करेंगे कि संबंधित सड़कें वास्तव में गड्ढा मुक्त हुई हैं कि नहीं। उन्होंने सभी एसडीएम को सत्यापन के बाद एक सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। प्रभारी डीएम ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और नगर पालिका मुनि की रेती से संबंधित अधिकारियों से कहा कि सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए शेष रह गए कार्यों को एक सप्ताह के भीतर अनिवार्य रूप से पूरा करें।

बैठक में लोनिवि के अधीक्षण अभियंता कलम सिंह नेगी, ईई राजेंद्र टम्टा मौजूद रहे, जबकि कई अधिकारी वीसी के जरिए जुडे रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765012 Articles

Share this story