पुलिस ने गलत खाते में ट्रांसफऱ हुए 3 लाख पीड़िता को लौटाए

WhatsApp Channel Join Now
पुलिस ने गलत खाते में ट्रांसफऱ हुए 3 लाख पीड़िता को लौटाए


पौड़ी गढ़वाल, 7 अप्रैल (हि.स.)। पुलिस ने गुमखाल निवासी एक पीड़िता की गलत खाते में ट्रांसफर किए गए 3 लाख की धनराशि लौटाई है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई पर पीड़िता ने पुलिस का आभार जताया है। एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि गुमखाल निवासी नेहा शर्मा ने साइबर सेल कोटद्वार में एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया। बताया गया कि वह अपने पति के खाते में तीन लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर रही थी लेकिन खाता संख्या गलत भरने से 3 लाख की धनराशि किसी अज्ञात व्यक्ति के खाते में चली गई। जिसकी मुझे कोई भी जानकारी नहीं मिल पा रही है। साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित पैमेन्ट गेट-वे, बैंक नोडल से पत्राचार कर पीड़िता द्वारा गलत खाते ट्रांसफर की गई 3 लाख की धनराशि पीड़िता के खाते में वापस कराई। साइबर पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जयपाल सिंह चौहान, प्रभारी साईबर सेल अपर उपनिरीक्षक दीपक अरोड़ा, महिला मुख्य आरक्षी विमला नेगी, मुख्य आरक्षी आशीष नेगी, आरक्षी अरविंद राय, अमरजीत शामिल थे।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

Share this story