जनता मिलन में डीएम ने सुनीं 23 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
जनता मिलन में डीएम ने सुनीं 23 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश


पौड़ी गढ़वाल, 03 अगस्त (हि.स.)।जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में 23 जनशिकायतों की सुनवाई कर कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया। शेष शिकायतों पर संबंधित विभागों को तय समय में कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

ग्राम थापली में पेयजल संकट, कल्जीखाल में बंद पड़ी सोलर स्ट्रीट लाइटें और पोखरी क्षेत्र में विद्युत संयोजन में देरी जैसे मामलों पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सहित लंबित शिकायतों की भी समीक्षा करते हुए कहा कि जनसमस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध ढंग से किया जाए।

डीएम ने सभी सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक शौचालयों में साफ-सफाई व पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह बाद संयुक्त टीम निरीक्षण करेगी और लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

Share this story