पौड़ी में भोजनमाताओं ने सरकार के खिलाफ दिया धरना

WhatsApp Channel Join Now
पौड़ी में भोजनमाताओं ने सरकार के खिलाफ दिया धरना


पौड़ी गढ़वाल, 22 जून (हि.स.)। उत्तराखंड भोजनमाता कामगार यूनियन ने मानदेय में बढ़ोत्तरी नहीं होने पर आक्रोश जताया है। सोमवार को भोजनमाताओं ने डीएम कार्यालय के बहार सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।

कहा कि जल्द समस्याओं का हल नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। सोमवार को डीएम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करते हुए उत्तराखंड भोजनमाता कामगार यूनियन की पदाधिकारियों ने कहा कि पिछले लंबे समय से मानदेय में बढ़ोत्तरी की मांग की जा रही है लेकिन सरकार उनकी मांगों पर कोई कदम नहीं उठा रही है। जिससे भोजनमाताओं में नाराजगी बनी हुई है।

उन्होंने सरकार से जल्द ही मानदेय में बढ़ोत्तरी करने सहित जून महीने का मानदेय देने, शीतकाली में वर्दी देने, सेवानिवृत्त होने पर ग्रेज्युटी व पेंशन का लाभ देने, 26 हजार प्रतिमाह मानदेय देने, भविष्य निधि व ईएसआई की सुविधा देने, मध्यान योजना को निजी हाथों में ना देने की मांग उठाई। कहा कि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं किए जाने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में प्रांतीय अध्यक्ष रोशनी बिष्ट जिलाध्यक्ष ऐश्वर्या जुयाल, कालंदी देवी, विनीता देवी, सुनीता, मंजू, संपति देवी आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

Share this story