जिला बार चुनाव में 16 टेंडर वोट डाले, बुधवार को मतदान

WhatsApp Channel Join Now
जिला बार चुनाव में 16 टेंडर वोट डाले, बुधवार को मतदान


नैनीताल, 31 मार्च (हि.स.)। जिला बार संघ नैनीताल की नई कार्यकारिणी के लिय मतदान की प्रक्रिया मंगलवार से प्रारंभ हो गयी है। पहले दिन टेंडर वोटिंग आयोजित हुई, जिसमें 16 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश चंदोला ने बताया कि बुधवार को होने वाले मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदान प्रातः 10.30 बजे से अपराह्न 3 बजे तक होगा, जिसके उपरांत मतगणना कर शाम तक परिणाम घोषित किए जाएंगे। चुनाव में कुल 290 अधिवक्ता मतदान करेंगे। अध्यक्ष पद के लिए तीन, जबकि उपाध्यक्ष एवं सचिव पदों के लिए दो-दो और संयुक्त सचिव सहित कार्यकारिणी के चार पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय हो चुका है। चुनाव प्रक्रिया के दौरान सहायक चुनाव अधिकारी प्रमोद बहुगुणा, शंकर चौहान, मुकेश चंद्र तथा शिवांशु जोशी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Share this story