तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को कुचला मौके पर मौत

WhatsApp Channel Join Now
तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को कुचला मौके पर मौत


हल्द्वानी , 16 नवंबर (हि.स.)। गोला बाईपास रोड पर सोमवार सुबह तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक सड़क पर दूर जा गिरा और उसके पैर का पंजा शरीर से अलग हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब 9:30 बजे इंदिरा नगर रेलवे फाटक के सामने हुआ। बाइक का चालक गोला बाईपास से शनि बाजार रोड की ओर मुड़ रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी। गंभीर चोटें आने के कारण बाइक सवार ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

सूचना पर बनभूलपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पहचान प्रदीप हलदार पुत्र अनंत हलदार निवासी गोविंदनगर, शक्तिफार्म, ऊधम सिंह नगर के रूप में हुई। पुलिस ने शव को एंबुलेंस से भिजवाया।

तलाशी में मृतक के पास से नकदी और अन्य जरूरी सामान भी मिला।गोला बाईपास पर लगातार दूसरे दिन सड़क हादसे से यातायात सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

हिन्दुस्थान समाचार / अनुपम गुप्ता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777818 Articles

Share this story