त्योहारी सीजन को देख टिहरी पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

WhatsApp Channel Join Now
त्योहारी सीजन को देख टिहरी पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च


नई टिहरी, 20 अक्टूबर (हि.स.)। एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देशन में त्योहारी सीजन को देखते हुए पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। वहीं विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने अतिक्रमण हटाने के साथ ही अवैध पार्किंग के विरुद्ध भी कार्यवाही की है।

दशहरा और आगामी दीपावली के त्योहारी को देखते हुए विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने फ्लैग मार्च व पैदल गश्त की। बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के साथ ही अतिक्रमण हटाने, यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने तथा अवैध पार्किंग के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई।

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस द्वारा प्रमुख बाजारों, चौराहों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त कर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। त्योहारी सीजन के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बाजार क्षेत्रों में अतिक्रमण हटवाते हुए व्यापारियों को निर्धारित स्थान पर ही सामान रखने तथा सड़क एवं सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण न करने की हिदायत दी गई।

यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए अवैध रूप से पार्क किए गए वाहनों के चालान किए गए तथा वाहन चालकों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़े करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त बाजार क्षेत्रों में तंबाकू उत्पादों की बिक्री के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई। फ्लैग मार्च के दौरान प्रशिक्षु रिक्रूट कांस्टेबलों को पुलिस प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था एवं दैनिक ड्यूटी के निर्वहन के संबंध में व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

763988 Articles

Share this story