टिहरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7.24 लाख की स्मैक के साथ चार नशा तस्कर गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now

नई टिहरी, 25 नवंबर (हि.स.)। टिहरी पुलिस ने मुनिकीरेती और नरेंद्रनगर थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग कार्रवाई में 24.15 ग्राम स्मैक के साथ 4 अरोपी गिरफ्तार किए हैं। इस कार्य के लिए प्रयुक्त दो बाइक भी सीज की है। एसएसपी श्वेता चौबे ने बताया कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ टिहरी पुलिस ने दो थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 24.15 ग्राम स्मैक बरामद की है। जिसकी अनुमानित कीमत 7.24 लाख रुपये बताई गई है।

बताया कि मुनिकीरेती पुलिस ने बीते मंगलवार कोभद्रकाली यात्री शेड के पास बाइक से स्मैक ले जा रहे कुणाल कांगड़ा (20) और अभि छिंद्रा (19), निवासी ऋषिकेश को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 12.88 ग्राम स्मैक बरामद की गई। वहीं नरेंद्रनगर थाना पुलिस ने बुधवार तड़के प्लास्डा बैरियर पर चेकिंग के दौरान बाइक से स्मैक ले जा रहे सार्थक असवाल (26) निवासी ऋषिकेश, चेतन पवार (31) निवासी ढालवाला को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 11.27 ग्राम स्मैक बरामद हुई। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

782905 Articles

Share this story