टिहरी बांध झील बनेगी विश्व स्तरीय पर्यटन डेस्टिनेशन: नितिका

WhatsApp Channel Join Now
टिहरी बांध झील बनेगी विश्व स्तरीय पर्यटन डेस्टिनेशन: नितिका


नई टिहरी, 05 नवंबर (हि.स.)। न्यू टिहरी प्रेस क्लब की ओर से दीपावली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। वीरवार को डीएम नितिका खंडेलवाल ने मुख्य अतिथि पहुंचकर पत्रकारों को दीपोत्सव की बधाई दी। कहा कि मीडिया और प्रशासन आपसी समन्वय बनाकर जनहित की योजनाओं का अधिकाधिक प्रचार-प्रसार करें। जिससे आम जन को फायदा हो। उन्होंने कहा कि टिहरी आकर उन्हें लगता है जैसे अपने घर रूद्रपुर में हों।

वीरवार को प्रेस क्लब सभागार में हुए कार्यक्रम डीएम नितिका ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम धामी के निर्देशन में टिहरी को विश्व स्तरीय डेस्टिनेशन बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है। टिहरी झील रिंग रोड़ का पहला चरण कोटी से डोबरा पुल तक पूरा हो गया है। जबकि दूसरा चरण डोबरा से पीपलडाली और अंतिम चरण पीपलडाली पुल से कोटी कालोनी तक बनाया जाएगा। जिसके बाद यहां पर्यटकों की संख्या में भारी बढ़ोत्तरी होनी निश्चित है। उन्होंने जिला स्तर पर पत्रकारों की समस्याएं हल करने का आश्वासन दिया।

सूचना अधिकारी द्रवनीता शर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन और पत्रकारों के बीच सेतु बनकर विभाग बेहतर समन्वय स्थापित कर रहा है। प्रेस क्लब अध्यक्ष अनुराग उनियाल और महामंत्री विजय गुसाईं ने विभिन्न समस्याएं और सुझाव दिए।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

772914 Articles

Share this story