जीके प्रतियोगिता में जीआईसी पलेठी डोबल्यों की टीम विजेता

WhatsApp Channel Join Now
जीके प्रतियोगिता में जीआईसी पलेठी डोबल्यों की टीम विजेता


नई टिहरी, 14 नवंबर (हि.स.)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में आयोजित जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता में जीआईसी पलेठी डोबल्यों की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। जीआईसी रगड़गांव द्वितीय, जीआईसी चंबा की टीम तृतीय रही।

डायट में आयोजित प्रतियोगिता का एडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी ने समापन करते हुए विजेता, उप विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार भेंट करते हुए कहा कि इस तरह की रचनात्मक गतिविधियों से छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इससे सामान्य ज्ञान, तार्किक क्षमता, आत्मविश्वास, नेतृत्व कौशल और त्वरित निर्णय लेने की योग्यता विकसित होती है। सीईओ कमला बड़वाल ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित नहीं है, बल्कि विभिन्न शैक्षिक एवं सह-शैक्षिक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों का ज्ञानवर्धन और कौशल विकास करना भी आवश्यक है।

प्रतियोगिता स्क्रीनिंग राउंड के बाद छह चरणों में आयोजित की गई। स्क्रीनिंग के आधार पर छह टीमों का फाइनल के लिए चयन किया गया। फाइनल मुकाबले में एमसीक्यू, विजुअल, स्पीच, वीडियो, रैपिड फायर एवं बजर राउंड आयोजित किए गए। रैपिड फायर एवं बजर राउंड ने प्रतियोगिता को रोमांचक बना दिया। कार्यक्रम संयोजक डायट प्राचार्य दीपक रतूड़ी ने अतिथियों, प्रतिभागी विद्यालयों, मार्गदर्शक शिक्षकों एवं आयोजन से जुड़े सभी सदस्यों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर क्विज के राज्य समन्वयक डॉ. सुशील राणा, संस्थापक एवं पूर्व राज्य समन्वयक देवानंद देवली, जिला समन्वयक जितेंद्र बिष्ट, मनमोहन भट्ट, दयासागर उनियाल, संजेश रतूड़ी, प्रियंका भंडारी, डॉ.वीर सिंह रावत आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776991 Articles

Share this story