तमक नाले में अतिवृष्टि से हुए हादसे की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

WhatsApp Channel Join Now

चमोली, 19 अगस्त (हि. स.)। उत्तराखंड के चमोली जिले की ज्योतिर्मठ तहसील क्षेत्र में तपोवन के समीप तमक नाले में अतिवृष्टि के कारण अत्यधिक पानी और मलबा आने से हुई दुर्घटना को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं।

तमक नाले में अचानक तेज जलप्रवाह और मलबा आने से क्षेत्र में बड़ा हादसा हुआ था। इससे पहले घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए प्रमुख वैज्ञानिक एवं तकनीकी संस्थानों से वैज्ञानिक अध्ययन कराने की पहल भी की गई थी। मजिस्ट्रियल जांच के माध्यम से हादसे के कारणों, परिस्थितियों तथा घटना के दौरान अपनाई गई व्यवस्थाओं की विस्तृत जांच की जाएगी। प्रशासन का उद्देश्य घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के साथ भविष्य में इस तरह की घटनाओं से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए आवश्यक उपाय सुनिश्चित करना है।

तमक नाले में अतिवृष्टि के कारण इससे पहले वैली ब्रिज भी तेज जलप्रवाह में बह गया था, जिससे सीमांत क्षेत्र की आवाजाही प्रभावित हुई थी और एक व्यक्ति के लापता होने की सूचना सामने आई थी।

हिन्दुस्थान समाचार / जगदीश पोखरियाल

Share this story