तल्लीताल बाजार मार्ग अवरुद्ध करने वालों पर पुलिस ने की कार्रवाई

WhatsApp Channel Join Now
तल्लीताल बाजार मार्ग अवरुद्ध करने वालों पर पुलिस ने की कार्रवाई


नैनीताल, 02 अगस्त (हि.स.)। नैनीताल पुलिस ने रविवार को तल्लीताल बाजार को जाने वाले मार्ग को बाइकों से अवरुद्ध करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान बाजार के गेट के सामने बेतरतीब खड़ी बाइकों पर चालान की कार्रवाई की गई। बाइकों के बेतरतीब खड़े किए जाने के चलते मार्ग संकरा हो जाने से यहां के स्थानीय लोगों और दुकानदारों को बाजार के प्रवेश द्वार पर आवाजाही में परेशानी हो रही थी। इस समस्या के निदान के लिए पुलिस ने रविवार को विशेष अभियान चलाया। कोतवाल हरपाल सिंह के अनुसार मार्ग बाधित करने के आरोप में पांच बाइक सवारों के खिलाफ चालान किए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि यातायात व्यवस्था में बाधा डालने वाले वाहन चालकों के खिलाफ भविष्य में भी यह अभियान जारी रहेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / डी तिवारी

Share this story