खाद्य सुरक्षा मानको का पालन करने पर नियमानुसार करें कार्रवाई - प्रशांत आर्य

WhatsApp Channel Join Now

उत्तरकाशी, 27 अक्टूबर (हि.स.)।जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन न करने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने खाद्य पदार्थों में मिलावट व दूषित खाद्य सामग्री पाए जाने पर मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई करने की बात कही है।

मंगलवार को डीएम प्रशांत आर्य की अध्यक्षता में जिला संयुक्त प्रकोप प्रतिक्रिया टीम (डीजीओआरटी) के गठन एवं क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग सहित संबंधित विभागों को निर्देशित करते हुए कहा कि जल एवं मच्छर जनित बीमारियों, दूषित भोजन से फैलने वाले रोगों, पशु जनित बीमारियों, टीकाकरण से रोकी जा सकने वाली बीमारियों तथा पर्यावरण से जुड़े स्वास्थ्य जोखिमों की समय पर पहचान और जांच की जाए। साथ ही बीमारी पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई करते हुए रोकथाम एवं नियंत्रण के प्रभावी कदम उठाए । ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

उन्होंने शादी एवं त्योहारी सीजन को देखते हुए होटल, रेस्टोरेंट, मिठाई की दुकानों और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों में संबंधित अधिकारियों को खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, स्वच्छता और साफ-सफाई का नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए।

इस मौके पर सीएमओ सीएमओ डॉ श्याम विजय, एसीएमओ डॉ बीएस पांगती सहित अन्य अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेन्द्र नौटियाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

767707 Articles

Share this story