बादशाहीथौल में स्वच्छ स्पर्श समूह ने चलाया वृहद सफाई अभियान

WhatsApp Channel Join Now
बादशाहीथौल में स्वच्छ स्पर्श समूह ने चलाया वृहद सफाई अभियान


नई टिहरी, 21 अक्टूबर (हि.स.)। स्वच्छ भारत मिशन के तहत हेमवती नंदन बहुगुणा केंद्रीय गढ़वाल विवि के एसआरटी परिसर बादशाहीथौल के शिक्षा विभाग के शोध छात्र अंशुमान कुशवाह के नेतृत्व में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने और वातावरण संरक्षण के लिए स्वच्छ स्पर्श समूह ने वृहद स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया। बुधवार को समूह के सदस्यों ने बादशाहीथौल चौक से हनुमान मंदिर तक स्वच्छता अभियान चलाया।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने स्वच्छता के महत्व को रेखांकित करते हुए क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखने का संदेश दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में प्लास्टिक कचरा और कूड़ा-करकट एकत्रित किया गया। स्थानीय लोगों से वातावरण को साफ रखने, कूड़े-कचरे का उचित निस्तारण करने व सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया। स्वच्छता दूतों की सक्रिय सहभागिता ने कार्यक्रम को सफल एवं प्रेरणादायक बनाया गया।

अभियान के माध्यम से यह भी संदेश दिया गया कि स्वच्छता केवल किसी एक व्यक्ति, संस्था अथवा समूह की ही जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है। अभियान में चंबा पालिका ने भी सक्रिय योगदान दिया। इस मौके पर वैभव, विशाल, मुकुल, प्रिया, अमन, रोहित, गौरवी, प्रदीप, हर्षिता, प्रिया रावत, साक्षी, रंजना मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

764437 Articles

Share this story