केंद्रीय चिकित्सा औषधि भंडार का औचक निरीक्षण, आठ दवाओं के लिए सैंपल

WhatsApp Channel Join Now
केंद्रीय चिकित्सा औषधि भंडार का औचक निरीक्षण, आठ दवाओं के लिए सैंपल


नई टिहरी, 24 अगस्त (हि.स.)। वरिष्ठ औषधि निरीक्षक चंद्रप्रकाश नेगी और औषधि निरीक्षक ऋषभ धामा ने सोमवार को सीएमओ कार्यालय स्थित केंद्रीय चिकित्सा औषधि भंडार का औचक निरीक्षण किया। टीम ने भंडार से आठ दवाओं के सैंपल जांच के लिए लिए। जांच रिपोर्ट के आधार पर विभाग आगे की कार्रवाई करेगा।

निरीक्षण के दौरान औषधि भंडार की व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। औषधियों को मेटल रैक और पैलेट्स पर निर्धारित मानकों के अनुरूप सुरक्षित तरीके से रखा गया था। मनःप्रभावी औषधियां भी सुरक्षित पाई गईं। टीम ने भंडार में लगे सीसीटीवी कैमरों, संबंधित अभिलेखों और पत्रावलियों के रखरखाव की भी जांच की।

कोल्ड स्टोरेज और रेफ्रिजरेटर में इंसुलिन,टीटी वैक्सीन, रेबीज वैक्सीन,ऑक्सीटोसिन,लैब रिएजेंट और हीमोफीलिया फैक्टर सहित तापमान संवेदनशील औषधियां निर्धारित तापमान पर सुरक्षित पाई गईं।

निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को औषधियों के सुरक्षित भंडारण, अभिलेखों के उचित रखरखाव तथा औषधि एवं प्रसाधन सामग्री को निर्धारित मानकों के अनुसार सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Share this story