चकाचक हाेगी सूरी देवी-रामपुर सड़क: कंडारी

WhatsApp Channel Join Now
चकाचक हाेगी सूरी देवी-रामपुर सड़क: कंडारी


नई टिहरी, 11 अगस्त (हि.स.)। टिहरी जिले के कीर्तिनगर ब्लॉक के सूरी देवी-रामपुर मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य का विधायक विनोद कंडारी ने शुभारंभ किया। 1.45 किमी लंबे मोटर मार्ग के डामरीकरण के लिए प्रदेश सरकार ने 94.30 लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति दी है।

मंगलवार को कीर्तिनगर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक कंडारी ने कहा कि लंबे समय से स्थानीय ग्रामीण उक्त मोटर मार्ग की दशा सुधारने की मांग करते आ रहे थे। जिसके बाद उन्होंने लोनिवि कीर्तिनगर से सड़क के डामरीकरण के लिए डीपीआर बनाने के निर्देश दिए। बताया कि सड़क के पक्कीकरण से ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिलेगी। वहीं क्षेत्र की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। खासकर बारिश के मौसम में ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

उन्होंने अधिकारियों को समय और गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। लोनिवि के सहयाक अभियंता शशि नेगी ने बताया कि करीब 3 माह के भीतर यह कार्य पूरा हो जाएगा। रामपुर सहित आसपास के गांव की 500 से अधिक की आबादी को इसका सीधा लाभ मिलेगा। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. राकेश मोहन मैठाणी, भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलदीप रावत, जिला मंत्री नरेंद्र कुंवर, रामपुर की प्रधान अनीता नेगी, जगमोहन सिंह रावत, एडवोकेट अर्जुन भंडारी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Share this story