कैरम प्रतियोगिता के सुरेन्द्र-नवीन बने युगल विजेता

WhatsApp Channel Join Now

देहरादून, 14 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तरांचल प्रेस क्लब की ओर से आयोजित कैरम प्रतियोगिता के युगल फाइनल मुकाबले में मंगलवार को सुरेन्द्र सिंह डसीला और नवीन कुमार की जोड़ी ने जीत दर्ज की।

प्रतियाेगिता में सुरेन्द्र सिंह डसीला और नवीन कुमार की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अनिल चंदला और पारस नेगी की जोड़ी को रोमांचक मुकाबले में पराजित कर खिताब अपने नाम किया। आठ सेटों तक चले इस फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह कण्डारी ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को बधाई देते हुए कहा कि उत्तरांचल प्रेस क्लब सदैव पत्रकारों के बीच आपसी सहयोग, सौहार्द और सकारात्मक संवाद की भावना को सशक्त करने के लिए प्रयत्नशील है। खेल प्रतियोगिताएं इस उद्देश्य की पूर्ति का सशक्त माध्यम हैं, जो न केवल शारीरिक और मानसिक तंदुरुस्ती को बढ़ाती हैं, बल्कि टीम भावना, अनुशासन और आपसी सौहार्द को भी मजबूत करती हैं। उन्हाेंने कहा कि सभी प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। जीत और हार से बढ़कर भागीदारी की भावना ही वास्तविक खेल भावना है। भविष्य में भी ऐसे आयोजन निरंतर आयोजित किए जाएंगे।

खेल संयोजक अभय सिंह कैंतुरा ने बताया कि प्रेस क्लब की आगामी खेल प्रतियोगिताओं में बैडमिंटन, टेबल टेनिस, बाल दौड़ तथा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771321 Articles

Share this story