सुमित हृदयेश ने एम.बी.इण्टर कॉलेज में स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर लैब का किया लोकार्पण
हल्द्वानी, 21 नवंबर (हि.स.)। एम.बी.इण्टर कॉलेज में हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने 26.47 लाख की लागत से बने स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर लैब सहित फ्लोर टाइल्स व पुताई कार्यों का लोकार्पण किया गया।
सुमित हृदयेश ने कहा कि स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश के पदचिन्हों पर चलते हुए चहुंमुखी विकास के लिए हरसंभव कार्य करूंगा। हल्द्वानी में विकास कार्य रुकने ना पाए उसके लिए विधायक निधि का सत प्रतिशत सदुपयोग किया जा रहा है।
लोकार्पण कार्यक्रम में खण्ड शिक्षा अधिकारी हरेन्द्र मिश्रा, एम बी इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य डी.के.पंत, उप प्रधानाचार्य हीरा सिंह बिष्ट, हेमंत बगड़वाल, पार्षद विनोद दानी, जगमोहन चिलवाल, भुवन जोशी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार/अनुपम गुप्ता/रामानुज
हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन करने के लिये यहां क्लिक करें, साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लिये यहां क्लिक करें।