सूजल का राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के लिए हुआ चयन

WhatsApp Channel Join Now
सूजल का राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के लिए हुआ चयन


पौड़ी गढ़वाल, 09 मई (हि.स.)। शिक्षा के क्षेत्र में विकासखंड पाबौ के एक छोटे से गांव की प्रतिभा ने अपनी सफलता का परचम लहराया है। राजकीय प्राथमिक विद्यालय ग्वाड़ीगाड के छात्र सूजल पंत ने राजीव गांधी नवोदय विद्यालय की कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त कर स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सूजल का चयन राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, संतुधार पौड़ी के लिए हुआ है।

छात्र की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार और ग्रामीणों में हर्ष की लहर है। स्कूल के प्रधानाध्यापक रवींद्र बिष्ट ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सूजल एक मेद्यावी और परिश्रमी छात्र है। बताया कि सीमित संसाधनों के बावजूद छात्र की लगन और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन से यह सफलता हासिल हुई है।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

Share this story