सीआरएसटी इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने किया पौधरोपण

WhatsApp Channel Join Now
सीआरएसटी इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने किया पौधरोपण


नैनीताल, 25 अगस्त (हि.स.)। सीआरएसटी इंटर कॉलेज, नैनीताल के इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को नगर के टांकी बैंड के पास पौधरोपण अभियान चलाया। अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने सुरई, देवदार, बांज सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए।

कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज पांडे ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व से अवगत कराते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल कर उन्हें वृक्ष के रूप में विकसित करना भी सभी की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर डॉ. एसएस बिष्ट, गणेश दत्त लोहनी, रितेश साह और विपिन कुमार सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। अभियान को रोटरी क्लब के अध्यक्ष शैलेंद्र साह का सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने संकल्प लिया कि लगाए गए पौधों की समय-समय पर देखभाल के लिए वे स्थल पर जाएंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि पौधे स्वस्थ रूप से विकसित हों।

द न्यू क्लब नैनीताल ने फेयरलाइट क्षेत्र में किया पौधरोपण

द न्यू क्लब नैनीताल की ओर से पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से फेयरलाइट के समीप वृहद पौधरोपण अभियान आयोजित किया गया। “वृक्ष लगाओ, पर्यावरण बचाओ” थीम के तहत आयोजित अभियान में क्लब के सदस्यों ने बांस, तिलौंज, मोरपंखी, सुरई और देवदार सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। क्लब के सदस्यों ने पौधरोपण के साथ-साथ इनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया।

क्लब के सचिव रितेश साह ने कहा कि द न्यू क्लब नैनीताल की ओर से प्रतिवर्ष पौधरोपण अभियान आयोजित किया जाता है। क्लब भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करता रहेगा। इस अवसर पर अमर जगाती, कमल जगाती, मुदित जगाती, मानवेंद्र हर्बोला, राजेश वर्मा, अरसी जमाल, उमेश त्रिपाठी, प्रभाकर जोशी, शिवराज सिंह, दिग्विजय साह, विरेंद्र साह सहित क्लब के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Share this story