एक नवंबर तक प्रदेश की सड़कें होंगी गड्ढा मुक्त: धामी

WhatsApp Channel Join Now
एक नवंबर तक प्रदेश की सड़कें होंगी गड्ढा मुक्त: धामी


एक नवंबर तक प्रदेश की सड़कें होंगी गड्ढा मुक्त: धामी


एक नवंबर तक प्रदेश की सड़कें होंगी गड्ढा मुक्त: धामी


नई टिहरी, 28 अक्टूबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को श्रीनगर-देवप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ी के उपचारात्मक कार्यों का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को एक नवंबर तक प्रदेश की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने के निर्देश दिए।

गैरसैंण में विधानसभा सत्र के बाद देहरादून लौटते समय मुख्यमंत्री ने देवप्रयाग से श्रीनगर की ओर जाते हुए हाईवे पर चल रहे कार्यों की जानकारी संबंधित इंजीनियरों से ली। उन्होंने निर्माण कार्यों में जुटे इंजीनियरों और श्रमिकों से भी बातचीत कर उनका हालचाल जाना व निर्धारित समयसीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

इस दौरान मुख्यमंत्री कीर्तिनगर के मलेथा स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। देवप्रयाग के निकट एक सुलभ शौचालय के निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिलने पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिशासी अधिकारी को तत्काल व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि देवप्रयाग में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं, इसलिए स्वच्छता बनाए रखना जरूरी है।

मुख्यमंत्री ने देवप्रयाग संगम के दर्शन कर मां गंगा को नमन भी किया। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों को सुरक्षित और सुगम आवागमन उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। सड़क सुधार कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

768476 Articles

Share this story