एसएसपी श्वेता ने किया थत्यूड़ थाना और प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
एसएसपी श्वेता ने किया थत्यूड़ थाना और प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण


नई टिहरी, 12 नवंबर (हि.स.)। एसएसपी श्वेता चौबे ने थत्यूड़ थाना का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने थाने के लिए प्रस्तावित भूमि का स्थलीय निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। वीरवार को एसएसपी चौबे ने थत्यूड़ थाना कार्यालय, अभिलेखों, मालखाना, शस्त्रागार, सीसीटीएनएस, भोजनालय, साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेकर थानाध्यक्ष को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि थाना थत्यूड़ के प्रशासनिक भवन का निर्माण किए जाने के लिए कार्यदायी संस्था की ओर से तैयार विस्तृत प्राकलन को पुलिस मुख्यालय से शासन को वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति हेतु भेजा गया है। एसएसपी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक कर लंबित विवेचनाओं, जन शिकायतों, अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने सभी मामलों का निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने तथा प्रत्येक शिकायत पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

एसएचओ महावीर सिंह रावत को नियमित गश्त, प्रभावी चेकिंग एवं संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही थाने में आने वाले प्रत्येक फरियादी के साथ संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार करने तथा जनशिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

775758 Articles

Share this story