एसएसपी सरिता ने किया पुलिस कार्यालय की शाखाओं का सघन निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
एसएसपी सरिता ने किया पुलिस कार्यालय की शाखाओं का सघन निरीक्षण


नई टिहरी, 28 नवंबर (हि.स.)। नव नियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरिता डोबाल ने पुलिस कार्यालय की सभी शाखाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान एसएसपी ने कार्यों, अभिलेखों, पत्रावलियों व विभागीय व्यवस्था का जायजा लिया।

अधिकारियों व कर्मचारियों से उनके कार्यों एवं दायित्वों के संबंध में जानकारी लेते हुए समीक्षा की। उन्होंने कार्यालय में रखे जाने वाले महत्वपूर्ण अभिलेखों, लंबित प्रकरणों, प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थिति सहित विभिन्न विभागीय कार्यों की प्रगति का अवलोकन भी किया। डोबाल ने सभी अभिलेखों को व्यवस्थित एवं अपडेट रखने के साथ ही कार्यालयीन कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

शाखा प्रभारियों को निर्देशित किया कि कार्यालय में आने वाले आमजन एवं फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनके साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार रखें। जन शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। किसी भी प्रकरण को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, अनुशासन एवं जवाबदेही बनाए रखने पर विशेष जोर देते हुए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आपसी समन्वय के जिम्मेदारी का निर्वहन करने को कहा।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784674 Articles

Share this story