नो पार्किंग में खड़े वाहनों का चालान

WhatsApp Channel Join Now

पौड़ी गढ़वाल, 07 मई (हि.स.)। पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुदृठ करने के लिए अभियान चलाया। इस दौरान नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर चालानी कार्यवाही की गई। एसएसपी पौड़ी सर्वेश पंवार ने बताया कि जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के दौरान पौड़ी पुलिस टीम द्वारा मॉल रोड व आसपास में पैदल गस्त कर यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। इस दौरान नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों, सड़क किनारे अव्यवस्थित तरीके से पार्क किए गए वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गई।

एसएसपी ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़े करने व सड़क पर अनावश्यक जाम की स्थिति उत्पन्न ना करने को लेकर जागरूक भी किया।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

Share this story