ऑल इंडिया फायर सर्विस स्पोर्ट्स मीट के स्वर्ण सहित जीते तीन पदक

WhatsApp Channel Join Now
ऑल इंडिया फायर सर्विस स्पोर्ट्स मीट के स्वर्ण सहित जीते तीन पदक


नैनीताल, 19 नवंबर (हि.स.)। बेंगलुरु में गत 27 से 31 अक्टूबर तक आयोजित द्वितीय ऑल इंडिया फायर सर्विस स्पोर्ट्स मीट-2026 में नैनीताल जनपद के अग्निशमन कर्मियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर तीन पदक जीते। फायर स्टेशन हल्द्वानी की दिव्या डांगी ने एक स्वर्ण और एक रजत पदक हासिल किया, जबकि त्रिलोक सिंह बिष्ट ने कांस्य पदक जीतकर उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया।

प्रतियोगिता में दिव्या डांगी ने 52 मंजिला स्टेयर रन स्पर्धा में फुल फायर फाइटिंग गियर के साथ प्रतिभाग कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वहीं कैजुअल गियर में इसी स्पर्धा में उन्होंने रजत पदक जीता। जबकि त्रिलोक बिष्ट ने ग्रुप इवेंट के अंतर्गत आयोजित ट्रक पुल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया।

इस उपलब्धि पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने दोनों खिलाड़ियों को पदक पहनाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए भविष्य में भी मेहनत, लगन और समर्पण के साथ नई उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

779765 Articles

Share this story