अरिना रघुवंश को स्टेट टॉपर बनने पर एसएसपी ने किया सम्मानित

WhatsApp Channel Join Now
अरिना रघुवंश को स्टेट टॉपर बनने पर एसएसपी ने किया सम्मानित


अरिना रघुवंश को स्टेट टॉपर बनने पर एसएसपी ने किया सम्मानित


हल्द्वानी, 14 मई (हि.स.)। दिल्ली पब्लिक स्कूल हल्द्वानी की छात्रा अरिना रघुवंश को सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा में 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्तराखंड क्षेत्र की स्टेट टॉपर बनने पर एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी द्वारा सम्मानित किया गया।

डॉ. मंजूनाथ टीसी ने अरिना की इस ऐतिहासिक उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन एवं निरंतर प्रयास ही सफलता की वास्तविक कुंजी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अरिना की सफलता से प्रेरणा लेकर अपने लक्ष्यों के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया।

इस अवसर पर विद्यालय की द्वितीय टॉपर जिज्ञासा भट्ट (97.2), जो शैक्षणिक सत्र 2025-26 की विद्यालय हेड गर्ल भी रह चुकी हैं, को भी सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यालय की तृतीय टॉपर निशिका पपनै जो विद्यालय की एक शिक्षिका की सुपुत्री हैं, को भी डॉ. मंजूनाथ टीसी द्वारा सम्मान प्रदान किया गया।

विद्यालय के प्रो वाइस चेयरमैन विवेक अग्रवाल एवं प्रधानाचार्या रंजना शाही ने सभी मेधावी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हिन्दुस्थान समाचार / अनुपम गुप्ता

Share this story