एसआरटी परिसर छात्रों ने बादशाहीथौल में चलाया सफाई अभियान

WhatsApp Channel Join Now
एसआरटी परिसर छात्रों ने बादशाहीथौल में चलाया सफाई अभियान


नई टिहरी, 01 नवंबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान के तहत एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के एसआरटी परिसर बादशाहीथौल के शिक्षा विभाग शोध छात्र अंशुमान कुशवाहा के नेतृत्व में स्वच्छ स्पर्श समूह की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया गया।

रविवार को उन्होंने बादशाहीथौल में चंबा-नई टिहरी हाईवे पर स्वच्छता अभियान चलाते हुए बड़ी संख्या में कूड़ा एकत्रित किया। उन्होंने जन सामान्य को वातावरण को साफ रखने, कूड़े-कचरे का उचित निस्तारण करने तथा सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

स्वच्छता दूतों ने कहा कि सफाई सिर्फ नगर पालिका अथवा किसी विभाग का ही काम नहीं बल्कि यह सामूहिक जिम्मेदारी है। समाज को विभिन्न बीमारियों से बचाए रखने के लिए सफाई जरूरी है। अपने घर के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखना भी हमारी जिम्मेदारी है।

इस मौके पर पालिका चंबा के पर्यावरण मित्रों का विशेष सहयोग मिला। इस मौके पर शिल्पा शर्मा, प्रदीप, प्रियंका शर्मा, अंजलि नेगी, चक्रधर नौटियाल, अमन राणा, रोहित, अमित, गौरवी झा, तनु यादव, अनिक कुकरेती मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

770550 Articles

Share this story