तीन साल में 23 करोड़ से अधिक उत्तराखंड आए पर्यटक

WhatsApp Channel Join Now
तीन साल में 23 करोड़ से अधिक उत्तराखंड आए पर्यटक


- होम स्टे योजना से 1118 लोग लाभान्वित

देहरादून, 03 नवंबर (हि.स.)। पर्यटन और संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने रजत जयंती पर आयोजित विशेष सत्र में सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए कहा कि तीन साल में 23 करोड़ से अधिक पर्यटक आ चुके हैं और होम स्टे योजना से 1118 लोग लाभान्वित हुए हैं।

मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में तेजी से काम हो रहा है। राज्य में पर्यटकों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इस वर्ष चारधाम यात्रा में 50 लाख से ज्यादा लोग दर्शन कर चुके हैं।

उन्होंने कहा कि प्रथम गांव माणा और जादुंग को वाइब्रेंट विलेज के तौर पर विकसित कर रहे हैं। पुराने पुलों पर पार्किंग, रेस्टोरेंट बनाने का काम किया जा रहा है। आदि कैलाश यात्रा को सुगम बनाने पर जोर दिया जा रही है। अब बिना चाइनीज वीजा लीपुलेह दर्रे से आप कैलाश मानसरोवर यात्रा कर सकेंगे, इस पर सरकार काम कर रही है। राज्य में 24 मंदिरों का सर्किट बनाया है। मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत 16 प्राचीन मंदिरों को जोड़ा जा रहा है। केदार मंदिर माला मिशन भी धरातल पर लाया जा रहा है। सरौल ब्राह्मण को पेंशन देने की योजना पर काम किया जा रहा है।

मंत्री ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के पूर्ण चुनाव के लिए केंद्र को प्रस्ताव भेजा गया। समस्त ग्राम पंचायत तक हाई स्पीड इंटरनेट देना है। 2030 तक एआई के क्षेत्र में स्थापित करना है। अमृत 2 के तहत 284 करोड़ की 19 पेयजल योजनाओं पर काम किया जा रहा है। 25 साल में नगर निकाय 63 से 107 हो चुके। डिजिटल जल सेवा निगरानी प्रणाली स्थापित करेंगे। आईटी के क्षेत्र में अपुनी सरकार पोर्टल से 954 सेवाएं मिल रही हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में 13 में से 7 हलीपोर्ट बन चुके। 17 स्थानों पर नए हेलिपैड। 10 नए रुट देहरादून-अल्मोड़ा आदि पर हवाई सेवा शुरू की जानी है।

मंत्री ने बताया कि वर्ष 2000 में प्रदेश में 15,470 किमी सड़कें थीं। अब 47,735 किमी हो गईं। 3979 नए गांवों को सड़क मार्ग से जोड़ा गया, जो आज 14,027 हो गए। 2000 में पैदल सेतु 625 थे जो आज 1003 हो गए मोटर पल 625 से 2770 हो गए। 526 राष्ट्रीय राजमार्ग थे, आज 3595 हो चुके हैं। हमने गड्ढा मुक्त एप बनाया है। 12769 करोड़ की ऑल वेदर रोड की सौगात मिली। लोनोवि 2050 के लिए खास योजना पर काम कर रहा है। राजमार्ग का 1469 को डबल लेन करेंगे। सभी स्टेट हाईवे पर क्रैश बैरियर लगाएंगे। प्रमुख चौराहों पर फ्लाईओवर बनाएंगे। रिस्पना व बिंदाल पर 26 किलोमीटर एलीवेटेड की संकल्पना की गई है।। जमीन अधिग्रहण शुरू हो चुका है।पीएमजीएसवाई के तहत 21,296 किमी सड़कें बनी। 1860 बसावटों को सड़क संपर्क में लाया गया। ग्रामीण निर्माण विभाग कीओर से 282 ग्रामीण मोटर मार्ग को बनाया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार

Share this story