शौर्य दिवस पर वीर नारियों को किया गया सम्मानित

WhatsApp Channel Join Now
शौर्य दिवस पर वीर नारियों को किया गया सम्मानित


हल्द्वानी , 26 जुलाई (हि.स.)। कारगिल विजय की 27 वीं वर्षगांठ पर रविवार को “शौर्य दिवस समारोह” का आयोजन कर देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर याद किया गया। इस अवसर पर प्रात: हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर विभिन्न जनप्रतिनिधियों, वीर सैनिकों, उनके परिजनों, गणमान्य नागरिकों, प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों,जनसामान्य ने भाग लिया। सभी ने कारगिल युद्ध में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर योद्धाओं को याद करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।इस अवसर पर वीरांगनाओं को भी सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाली वीर नारियों व वीर जवान में श्रीमती जयंती देवी पीरुमदारा रामनगर, श्रीमती उमा देवी मथुरा विहार, हल्द्वानी श्रीमती अनीता कुमारी छढ़ायल सुयाल, मानपुर पश्चिम, हल्द्वानी इसके साथ ही नायक कैलाश चंद, सिपाही कृष्ण बहादुर राणा, नायक सूबेदार गंगा सिंह को सम्मानित किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / अनुपम गुप्ता

Share this story