पुलिस ने फैक्ट्री प्रबंधन के साथ बैठक में श्रमिकों की समस्याओं के समाधान पर दिया जोर

WhatsApp Channel Join Now
पुलिस ने फैक्ट्री प्रबंधन के साथ बैठक में श्रमिकों की समस्याओं के समाधान पर दिया जोर


हरिद्वार, 15 मई (हि.स.)। जनपद के कोतवाली भगवानपुर में शुक्रवार को भगवानपुर क्षेत्र की कंपनियों और फैक्ट्रियों के जीएम एवं एचआर अधिकारियों के साथ एक पुलिस ने एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक अंबुजा कंपनी के गेस्ट हाउस में आयोजित हुई, जिसमें श्रमिकों की समस्याओं, कल्याण और श्रम कानूनों के पालन को लेकर चर्चा की गई।

बैठक में पुलिस अधिकारियों ने फैक्ट्री प्रबंधन को निर्देश दिए कि श्रमिकों की समस्याओं का समय रहते समाधान किया जाए और कर्मचारियों के हितों को प्राथमिकता दी जाए। अधिकारियों ने कहा कि वर्तमान समय में विभिन्न स्थानों पर श्रमिक अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, इसलिए कंपनियां अलग से कमेटियां बनाकर श्रमिकों की शिकायतों का समय पर निस्तारण करें।

साथ ही सभी कंपनियों को उत्तराखंड सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतनमान का लाभ श्रमिकों को नियमित रूप से देने के निर्देश भी दिए गए। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि कंपनियों में कार्यरत सभी श्रमिकों का समय-समय पर सत्यापन कराया जाना जरूरी है।

बैठक में एच.सी. दुबे प्लांट हेड, औरो सुंदरम, ए.के. डबराल एचआर हेड, टिबरीवॉला इलेक्ट्रोमैक प्राइवेट लिमिटेड, राहुल चौहान प्लांट एचआर हेड, ग्रीन डॉट फूड्स प्राइवेट लिमिटेड, ए.के. सिंह जीएम, अमरदीप डिजाइन, प्रवीण गर्ग एमडी, डीपीएस पॉलीमर, अजय कंडारी प्लांट हेड, ग्रीन पाइन इंडस्ट्रीज, विकास शमा एचआर हेड, नारायण इंडिया ग्लोबल लिमिटेड, रवि पुंडीर एचआर हेड, देशना पॉली प्लास्टिक इंडस्ट्रीज, अनुज कुमार प्लांट एचआर, तिरुपति स्ट्रक्चरल्स लिमिटेड के अलावा क्षेत्र की अन्य कंपनियों के जीएम और एचआर अधिकारी भी बैठक में मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story