कमेलपुर जनसंवाद ग्रामीणों की आठ मामलों का मौके पर समाधान

WhatsApp Channel Join Now
कमेलपुर जनसंवाद ग्रामीणों की आठ मामलों का मौके पर समाधान


हरिद्वार, 03 जून (हि.स.)। समाज कल्याण योजनाएं एवं अनुश्रवण समिति, उत्तराखण्ड सरकार के उपाध्यक्ष ,दर्जाधारी राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल ने ग्राम कमेलपुर में आयोजित जनसमस्या समाधान एवं जनसंवाद शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।

रविदास मंदिर प्रांगण में आयोजित शिविर में विधवा पेंशन, राशन कार्ड समेत विभिन्न जनहित के मुद्दे उठाए गए। शिविर में कुल 19 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें अधिकांश राशन कार्ड से संबंधित थीं। अधिकारियों ने मौके पर 8 समस्याओं का समाधान किया, जबकि शेष मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर श्री कर्णवाल ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार गांव, गरीब, किसान और जरूरतमंदों तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ जनसमस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story